फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा में हादसा: खदान में गिरने से हुई महिला की मौत, ग्रामीणों ने जमकर किया प्रदर्शन; लापरवाही के लगे आरोप

Wed, 29 Apr 2026 03:10 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

रीवा जिले के नौबस्ता गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिला की खदान में गिरने से मौत हो गई। यह घटना बैजनाथपुर क्षेत्र के पास हुई, जहां पिछले कई महीनों से अवैध खनन की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। हादसे के दौरान एक ट्रैक्टर भी पलट गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। मृतक महिला की पहचान सुमित्रा केवट (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खदान क्षेत्र में गई थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरी खदान में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पत्थरों का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद प्रशासन इस पर प्रभावी रोक नहीं लगा पा रहा है।

पढे़ं; अप्रैल में ही सूखने लगे शहर के जलस्रोत, 100 से ज्यादा कॉलोनियों में बोरिंग फेल; हाहाकार घटना के समय महिला के परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद थे। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया और उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। थाना प्रभारी घनश्याम मिश्रा के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और अवैध खनन के पहलू पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें