फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: कार में जीजा को जिंदा जलाने का प्रयास, असफल हुआ तो मार दी गोली, हैरान कर देगी विवाद की वजह

Thu, 31 Jul 2025 05:09 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सेमरिया थाना क्षेत्र में बीती रात जीजा और साले की लड़ाई ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि पहले तो आरोपी ने जीजा को कार के अंदर जिंदा जलाने का प्रयास किया, जब वह इसमें असफल हुआ तो पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली सीधे जीजा के पैर में जा धंसी। वहींं, आरोपी साले की कार धूं धूं कर जल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घायल जीजा को संजय गांधी अस्पताल लाया गया। घटना के बाद से आरोपी साला और उसके साथी फरार हैं, उनकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। घटना सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ा गांव की है। यहां पर रहने वाले सलीम खान की पत्नी का भाई उत्तर प्रदेश स्थित राजापुर निवासी इमरान खान अपने अन्य साथियों के साथ जीजा से मिलने के लिए सेमरिया स्थित गोड़ा गांव आया था। आरोप है कि यहां पर स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र में सभी ने मिलकर पहले शराब पार्टी की फिर जीजा सलीम खान पर हमला करते हुए मारपीट करते हुए जबरन उसे कार में बैठाया। जीजा का आरोप है कि साले इमरान और उसके साथियों ने कार में पेट्रोल डालकर आग लगाई, जिसके बाद वह कार से कूदकर भागने लगा, लेकिन तभी इमरान ने पिस्टल निकालकर उस पर फायरिंग कर दी। पिस्टल से निकली गोली सलीम के पैर में जा लगी। घर जमाई बनाकर यूपी में रखना चाहते थे
पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच कार को लेकर कुछ विवाद था, लेकिन पीड़ित सलीम खान के मुताबिक उसके ससुराल वाले उसे घर जमाई बनाकर उत्तर प्रदेश स्थित अपने घर पर रखना चाहते थे। मगर जीजा सलीम को यह सब मंजूर नहीं था। उसके मना करने के बाद साला इमरान नाराज हो गया, जिसके बाद इमरान अपने साथियों साथ जीजा के यहां गोड़ा गांव पहुंचा और योजनाबद्ध तरीके से जीजा को शराब पिलाने के बहाने सूनसान इलाके में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। सात महीने ससुराल में रहा था
अस्पताल में भर्ती सलीम खान ने बताया कि वह पिछले सात महीनों से अपने ससुराल में ही था, लेकिन जब तालमेल नहीं बना तो वह लौट आया। बीते दिनों पत्नी के परिवार वाले आए और उसे अपने साथ लेकर चले गए। ससुराल वालों का कहना था कि मैं भी उनके साथ ससुराल में ही रहूं मगर मैंने इनकार कर दिया। इसी बात से गुस्साए आरोपियों ने उस पर हमला किया। घटना की जांच में जुटी पुलिस
पूरे मामले पर एसपी विवेक सिंह का कहना है कि दोनों के बीच कार को लेकर कुछ विवाद था। सेमरिया में कल दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें इमरान व उसके अन्य साथी भी उपस्थित थे। घटना की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें