फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauganj News: सूने घर में 15 वर्षीय नाबालिग का फंदे पर मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Fri, 23 Jan 2026 08:38 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

मऊगंज जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सूने घर के एक कमरे में 15 वर्षीय नाबालिग युवती का शव फंदे पर झूलता मिला। इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। मामला आत्महत्या का है या दुष्कर्म के बाद की गई हत्या, इस पर फिलहाल संशय बना हुआ है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।

ये भी पढ़ें- भोजशाला में 2034 तक मंदिर निर्माण और लंदन से मां सरस्वती की मूर्ति वापस लाने का संकल्प

जानकारी के अनुसार, मृतिका की मां की दो वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। इसके बाद पिता रोजगार के सिलसिले में चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। नाबालिग युवती अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर में अकेली रहती थी, जबकि आसपास के परिजन बच्चों की देखरेख करते थे। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही सोनू साकेत ने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतिका का 6 वर्षीय छोटा भाई घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान घर के अंदर से तेज आवाज सुनाई दी। डर के मारे वह बड़े भाई को बुलाने खेत की ओर चला गया। जब दोनों लौटे और शोर मचाया, तब आसपास के लोगों ने घर का गेट खोला, जहां युवती को संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मऊगंज थाना प्रभारी संदीप भारतीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें