फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: पुलिस ने पुणे की फैक्टरी में की 4 दिनों तक नौकरी, डेढ़ साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी की पहचान करके दबोचा

Thu, 21 Nov 2024 10:03 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

रीवा जिले के डभौरा पुलिस ने डेढ़ साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की आरोपी महाराष्ट्र के पुणे में स्थित एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। इसके बाद पुणे पहुंची रीवा पुलिस की टीम ने जाल बिछाया। टीम ने बकायदा फैक्ट्री में नौकरी करने के लिए रिज्यूम दिया इसके बाद चार दिन तक फैक्ट्री में नौकरी भी की। इस दौरान जैसे ही पुलिस को आरोपी की पहचान हुई तो टीम ने उसे दबोच लिया और गिरफ्तार करके रीवा ले आई। पकड़े गए आरोपी से पुलिस अब आगे की पूछताछ कर रही है।

दरअसल रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र में रहने वाले सत्यम यादव पर पीड़ीत महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए युवक की तलाश शुरु कर दी, लेकिन आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने डेढ़ साल तक उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बीते दिनों पुलिस को सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी महाराष्ट्र के पुणे में एक फैक्टरी में कर्मचारी है। इसके बाद तत्काल पुलिस अधिकारियों ने एक टीम गठित की।

पुलिस टीम रीवा से पुणे के लिए रवाना हुई। वहां पर पहुंचते की पुलिस की टीम ने जाल बुना और एक फैक्टरी में नौकरी के लिए आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस टीम को फैक्टरी में नौकरी भी मिल गई। टीम ने 4 दिनों तक फैक्टरी में नौकरी की। इसी दौरान फरार आरोपी की पहचान हो गई। जिसके बाद वेश बदल कर पहुंची पुलिस ने बड़ी ही चालाकी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसे रीवा ले आई। पूरे मामले पर एडिशनल एसपी विवेक लाल ने जानकारी दी बताया कि युवक को डभौरा पुलिस की टीम ने पुणे की एक फैक्टरी से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें