फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा, रीवा पुलिस ने जब्त की दस करोड़ की एमडी ड्रग्स, दो गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2026 08:49 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

विंध्य क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रीवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 किलोग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद की है। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिलने का दावा किया गया है।

पुलिस के अनुसार रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़ थाना क्षेत्र की लालगांव चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स छिपाकर रखी गई है, जिसे महाराष्ट्र भेजने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Agar Malwa News: मां बगलामुखी मंदिर में दान संग्रह पर उठे सवाल, निजी समिति की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गढ़ थाना और लालगांव चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों तक फैले ड्रग नेटवर्क के संकेत मिले हैं। अब इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े सप्लायर, तस्करों और अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार विंध्य क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह हाल के समय की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें