फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: जिले के अतरैला क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक की हत्या, शराब के विवाद में गई जान; शव पर चढ़ाई जेसीबी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Updated Tue, 03 Mar 2026 09:26 PM IST

रीवा जिले के अतरैला थाना अंतर्गत पटेहरा चौकी क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पटेहरा निवासी दुर्गेश कोल (18 वर्ष), पिता पप्पू कोल के रूप में हुई है, जो पेशे से जेसीबी चालक था।

जानकारी के अनुसार घटना तलरी पोखरी के पास शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक दुर्गेश कोल की कुछ लोगों से शराब के नशे में कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- Indore: इंदौर की बेटी प्रियल यात्रियों को दुबई से लाई अपने देश, 149 यात्रियों के साथ विमान ने भरी उड़ान

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। इसके लिए दुर्गेश के शव को करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर उसके ऊपर जेसीबी चढ़ा दी, ताकि मामला सड़क हादसे जैसा लगे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना भी दी।

सूचना मिलते ही नारायण कुम्हारे एसडीओपी डभौरा,थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें