फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: बिहार पुलिस की स्पेशल टीम का वाहन रतलाम एक्सप्रेस वे पर पलटा, दो की मौत, चार घायल

Wed, 28 May 2025 07:09 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

रतलाम से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बिहार पुलिस की स्पेशल टीम का वाहन बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। हादसे में बिहार पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई, वहीं चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस की ये स्पेशल टीम गुजरात के सूरत में दबिश देने जा रही थी। इसी दौरान टीम का वाहन हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल जवानों को इंदौर रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने दिया गर्भपात का आदेश, फिर भी अस्पताल में भटकती रही 13 साल की दुष्कर्म पीड़िता; मामला क्या

बिहार पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम गया से रतलाम एक्सप्रेस वे होकर गुजरात के सूरत में किसी मामले को लेकर दबिश देने जा रही थी। इसी दौरान बुधवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बिहार पुलिस का स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वाहन की स्पीड इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होने के बाद स्कॉर्पियो तीन से चार पलटी खा गई। इस हादसे में बिहार पुलिस की एसआई मुकुंद मुरारी और कांस्टेबल विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जीवधारी कुमार, मिथिलेश पासवान, रंजन कुमार और संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रतलाम औद्योगिक थाना पुलिस ने एक्सप्रेस वे कर्मचारियों की मदद से सभी को रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- पांचवें दिन भी सुराग नहीं: एक हजार सीढ़ियां उतर कर खाई में गए थे इंदौर के दंपती, मेघालय की डीजीपी से मिले सांसद लालवानी

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस टीम का वाहन एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हुआ है। हादसे में एसआई मुकुंद मुरारी और कांस्टेबल विकास कुमार की मौत हो गई। वहीं सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार सहित तीन जवान जीवधारी कुमार, मिथिलेश पासवान, रंजन कुमार घायल हुए हैं। जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है।   हादसे के बाद गाड़ी की हालत  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें