फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: 'पंजाब पीछे... अब उड़ता मध्य प्रदेश हो गया', बढ़ते नशे को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार पर कसा तंज

Mon, 01 Sep 2025 08:44 AM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

कांग्रेस द्वारा रविवार दोपहर रतलाम में 'वोट चोर-गद्दी छोड़' जनसर्मथन रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। रैली बाजना बस स्टैंड से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद चौक पहुंचकर आमसभा में परिवर्तित हो गई। आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि वे नशा, भ्रष्टाचार, बेरोजागारी के खिलाफ और किसानों के हितों के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन पर हमले कराए जा रहे हैं। वे नशे के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं, इसलिए मुख्यमंत्री मोहन यादव उनकी हत्या करारा चाहते हैं। पूरा प्रदेश नशे की चपेट मे हैं। ये मैं नहीं कह रहा प्रधानमंत्री की रिपोर्ट कह रही है। नशा का कारोबार करने वालों की तस्वीरें भी कई बार भाजपा के मंत्रियों और नेताओं के साथ सामने आई हैं।

पटवारी ने कहा कि नशे में कई परिवारों के बच्चे ग्रसित होते हैं। उनके माता-पिता पर क्या बीतती है। मैंने कहा कि मुख्यमंत्री नशे पर अंकुश के लिए ध्यान दो, मैंने क्या गलत कहा। प्रदेश में कई जगह नशे का कारोबार भाजपा नेताओं की मिलीभगत से चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस को लोग कहते हैं कि देश बचाओ, स्वदेशी अपनाओ, प्रधानमंत्री स्वयं विदेशी वस्तुओं और कपड़े इस्तेमाल करते हैं। यह है भाजपा की नीति। राहुल गांधी की इमेज खराब करने के लिए भाजपा ने 20 हजार करोड़ रुपये सोशल मीडिया पर खर्च किए। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने भी सभा को संबोधित किया। स्वागत भाषण शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने दिया। संचालन कांग्रेस नेता रजनीकांत व्यास ने किया। रैली और आमसभा में पार्षद कमरूद्दीन कछवाय, कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी, किसान नेता राजेश भरावा, डीपी धाकड़, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव मंसूर पटोदी, रमेश पाठक, (आलोट), यूसुफ कड़पा एडवोकेट वरुण श्रोत्रिय (जावरा), पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, राजीव रावत, इकरार चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे।

ये भी पढ़ें: काले हिरण और नीलगाय का शिकार करने वाला गिरफ्तार, होटलों और पार्टियों में सप्लाई करता था मांस

नशा बेचने में भाजपा के लोग शामिल
आमसभा के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भाजपा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में नशा बढ़ गया है, भाजपा के लोग नशा बेचने में लिप्त हो गए हैं। भाजपा व भाजपा के परिवार वालों की हर नशे से सलंग्नता है, वो चाहे शराब की दुकान हों, किसी भी शहर में देखोंगे तो पीछे से पार्टनरशिप भाजपा के नेताओं की रहती है। चाहे किसी भी प्रकार का नशा हो, उसके पीछे भाजपा का सरगना होता है। अपने मध्यप्रदेश को हम सबको बचाना है। हमारी युवा पीढ़ी नशे में ग्रसित होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रिपोर्ट है कि नए बच्चे शराब ज्यादा पीते हैं। सबसे ज्यादा शराब की खपत मध्यप्रदेश में हो गई है। उड़ता पंजाब से ज्यादा उड़ता मध्यप्रदेश हो गया है। विपक्ष की भूमिका मुझे निभाना चाहिए, मध्यप्रदेश का रहवासी हूं इसलिए मुझे बोलना चहिए। मैं जब बोलता हूं तो भाजपा को बुरा लगता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव को बुरा लगता है, उन्होंने षडयंत्र रचकर अर्नगल झूठे व सच्चे आरोप लगाकर मेरे पुतले जलवाए, इसलिए कि तुम शराब के खिलाफ बात क्यों करते हो? इसलिए कि तुम नशे के खिलाफ बात नहीं करे। आज जब मैं रतलाम आ रहा था, तो भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने हमला किया, 25 से 40 लोगों को लेकर आए थे, मेरी गाड़ी का कांच तोड़ा, ये जो घटना है, मैसेज क्या है, मध्यप्रदेश का चरित्र ऐसा तो नहीं था। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें