फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: मादक पदार्थ तस्करी के मामले में कार्रवाई तेज, चार आरोपियों की 16 करोड़ से अधिक की संपत्ति की जाएगी फ्रिज

Sun, 05 Apr 2026 10:00 AM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

रतलाम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे मादक पदार्थ जब्त करने के साथ ही काली कमाई से अर्जित अचल सपंत्ति फ्रिज कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने ग्राम चिकलाना में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री चलाने के मामले में ढाई माह पहले 16 आरोपियों को गिरफ्तार था।  इमें से चार आरोपियों की 55.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति फ्रिज करने के लिए कार्रवाई की थी। सफेमा न्यायालय ने चार आरोपियों की 16.16 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रिज करने के आदेश दिए है।

 एसपी अमित कुमार के निर्देशन व एएसपी विवेक कुमार की पहल पर कार्रवाई का बड़ा प्लान तैयार किया गया। एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों को सफेमा के तहत फ्रीज कराने के लिए विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए लगातार  संपत्ति फ्रिज करने के लिए सफ़ेमा न्यायालय प्रकरण भेजे जा रहे है। 

यहां एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी गई थी
इसी क्रम में करीब ढ़ाई माह पहले थाना कालूखेड़ा क्षेत्र के ग्राम चिकलाना में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी गई थी। 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वाले आरोपी दिलावर खान व अन्य आरोपियों की अवैध संपत्ति की जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में लिप्त रहे हैं।

कोई वैध आय स्रोत उपलब्ध नहीं है
इस अवैध गतिविधि से उन्होंने भारी मात्रा में अचल संपत्तियां अर्जित की है, जिनका कोई वैध आय स्रोत उपलब्ध नहीं है। जांच अधिकारी द्वारा समस्त कारणों को अभिलेखित करते हुए एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 68-ई एवं 68-एफ के तहत सफेमा न्यायालय से संपत्ति फ्रीजिंग आदेश प्राप्त कराने के लिए वैधानिक प्रक्रिया अपनाई गई थी। 

ये भी पढ़ें- MP Weather News: आंधी-बारिश व ओलों से जनजीवन प्रभावित, इन 27 जिलों में अलर्ट; सड़कों पर बिछी दिखी सफेद चादर

मामले में फैक्ट्री चलाने वाले आरोपियों की 55.70 करोड़ रुपये कीमत की अचल संपत्ति को फ्रिज कराने के लिए सफ़ेमा न्यायालय मुंबई में प्रकरण भेजा गया था। सफ़ेमा न्यायालय द्वारा चार आरोपियों दिलावर खान, अजहर खान,  मुमताज बी एवं इमरान खान की कुल 16 करोड़ 16 लाख रुपये कीमती संपत्ति फ्रिज करने के आदेश जारी किए है। 

यह है मामला
पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 व 16 जनवरी 2026 की दरमियानी कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकलाना में स्थित आरोपी दिलावर खान के घर आधी रात दबिश देकर एमडीएमए ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पदार्फाश किया गया था। दबिश के दौरान वहां से 10 किलो एमडी ड्रग्स, 12 बोरकी दो बंदूक, 91 कारतूस, एमडीएमए बनाने की सामग्री, दो राष्ट्रीय पक्ष मोर, चंदन की लकड़ियां आदि सामग्री जब्त की थी तथा दिलावर खान सहित 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें