फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से उपयोग हो रहा चाइनीज मांझा, गंभीर रूप से घायल हुआ बाइक सवार

Thu, 22 Jan 2026 10:58 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

जिले में चाइना डोर पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री और उपयोग जारी है, जिससे लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। बुधवार दोपहर औद्योगिक थाना क्षेत्र के कस्तूरबानगर में चाइना डोर की चपेट में आने से बाइक सवार 50 वर्षीय कारपेंटर इंदर शर्मा घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल इंदर शर्मा, निवासी नेमीनाथ विहार कॉलोनी फर्नीचर बनाने का कार्य करते हैं और बुधवार दोपहर राम मंदिर रोड होते हुए कस्तूरबा नगर स्थित अपनी साइट पर काम देखने जा रहे थे। इसी दौरान कस्तूरबा नगर रोड पर अचानक उनके सामने चाइना डोर आ गई। डोर को हाथ से एक तरफ करने का प्रयास करते समय वह उनके चेहरे की ओर आ गई, जिससे उनकी नाक और गाल पर गंभीर रगड़ लग गई। इसके अलावा एक हाथ के अंगूठे और पैर में भी चोट आई है।

डोर से बचने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद इंदर शर्मा सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि चाइना डोर उनके गले में नहीं फंसी अन्यथा गंभीर जानलेवा चोट हो सकती थी।

ये भी पढ़ें: Indore News: भागीरथपुरा की सड़कों पर महापौर का दौरा, जनता बोली पानी उबालकर पी रहे, रोज हो रही मौतें

इस घटना ने प्रशासन के उन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें चाइना डोर की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी। हाल ही में प्रशासन ने दुकानों पर छापेमारी कर प्रतिबंध लागू करने का दावा किया था लेकिन इसके बावजूद चाइना डोर खुलेआम उपयोग में लाई जा रही है।

यह पूरी घटना एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिखाई देता है कि कस्तूरबा नगर रोड पर कुछ दूरी पर बाइक और स्कूटर सवार चल रहे थे। इसी दौरान अचानक चाइना डोर इंदर शर्मा की बाइक के सामने आ गई। डोर हटाने के प्रयास में वे डिवाइडर से टकराकर गिर गए।

दुकानदार किशन सोनी ने बताया कि इंदर शर्मा को गिरते देख वे और अन्य लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उस समय चाइना डोर उनके गले और हाथ में उलझी हुई थी, जिसे सावधानी से हटाकर एक तरफ किया गया और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें