फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: पोतियों के साथ छत पर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, शव नीचे फेंककर भागे बदमाश

Thu, 25 Sep 2025 04:03 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीड़ के ग्राम भीमपुरा बेतिया में आधी रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद महिला को छत से नीचे फेंक दिया गया। हमलावरों की संख्या दो बताई जा रही है। खबर फैलने से गांव में सनसनी फैल गई। हत्या किसने और क्यों की, यह पता नहीं चल पाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गांव में पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय नानीबाई पत्नी निर्मला पति कैलाश भूरिया निवासी ग्राम भीमपुरा बेतिया बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात अपने घर की छत पर छोटी-छोटी पांच पोतियों के साथ सो रही थी। रात करीब एक बजे दो हमलावर धारदार हथियार लेकर छत पर पहुंचे तथा नानीबाई के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसे नीचे फेंक दिया। गुरुवार सुबह महिला का शव नीचे पड़े देखकर एक महिला ने ग्रामीणों को सूचना दी। इसी बीच बीड़ ग्राम पंचायत के सरपंच लालसिंह भूरिया व अन्य लोग सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। रावटी थाने से पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे तथा जांच शुरू की। कुछ देर बाद एएसपी राकेश खाखा व एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल भी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल की बारीकी से जांच कर मृतिका नानीबाई की पौतियों व ग्रामीणों से जानकारी ली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया। दोपहर मे पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें- खेलते हुए बालकनी के छोर पर पहुंची बच्ची को बचाने दौड़ी मां, चौथी मंजिल से गिरकर दोनों की मौत

सरपंच लालसिंह भूरिया ने मीडियाकर्मियों को बताया कि नानीबाई पोतियों के साथ छत पर सो रही थी। तभी उस पर हमला किया गया, हमला करने के बाद आरोपी भाग निकले। नानीबाई की बड़ी पोती 10 वर्षीय लक्ष्मी ने बताया कि रात करीब एक बजे शोर होने पर उसकी नींद खुली तो एक व्यक्ति ने दादी नानीबाई का गला पकड़ रखा था तथा दूसरा उनके सिर पर हथियार से वार कर रहा था। यह देखकर वह डर गई थी तथा जैसे-तैसे छत से नीचे उतरकर घर के पीछे खेतों में भागकर छिप गई थी। गुरुवार सुबह गांव की धन्नाबाई घर के पास से जा रही तो उसने नानीबाई को मृत अवस्था में पड़ा देखकर वहां से गुजर रहे हरिनारायण को जानकारी दी। इसके बाद सरपंच व अन्य ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी गई। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि नानीबाई के दो पुत्र हैं, दोनों पुत्र तथा पति मजदूरी करने या अन्य काम से बाहर गए हुए है। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। शीघ्र ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, उसके बाद ही हत्या का कारण पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।   नानी बाई उर्फ निर्मल

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें