फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: राजगढ़ में थाने के सामने युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

Mon, 11 Nov 2024 07:47 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिलें के नरसिंहगढ़ थाने के बाहर रविवार की रात नगर के एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया है। जिसे नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात भोपाल रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक नगर के स्थानीय निवासी 28 वर्षीय रवि कुशवाह ने रविवार की रात 8 से 9 बजे के बीच नरसिंहगढ़ थाने के बाहर पहुंचकर अपने आप पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली। आग लगाने के बाद रवि थाने के सामने ही तड़पता रहा, जिसे बाद में थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया और गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक संपत्ति बेचने और उसके हिस्से की रकम लेकर परिवार के ही लोगों के बीच आपस में विवाद चल रहा है, जिसके चलते लगभग डेढ़ माह पूर्व बड़े भाई ने भी आत्महत्या की है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि हाल ही में उसका किसी डंपर चालक से विवाद हुआ था, जिसने नरसिंहगढ़ थाने में रवि के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस उसे ढूंढने के लिए पुलिस रवि के घर भी गई थी, लेकिन रवि ने रविवार की रात में थाने के बाहर खड़े होकर खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली।

हालांकि रवि के आग लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास के मामले में अभी तक कारण स्पष्ट नहीं है कि उसने आग क्यों लगाई है। फिलहाल रवि भोपाल भर्ती है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस के मुताबिक आत्मदाह का प्रयास करने वाले रवि के विरुद्ध 20 से अधिक प्रकरण दर्ज है। उसने आग क्यों लगाई इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें