फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: राजगढ़ में कुत्ते की मौत के बाद हुई तेरहवीं, मालिक ने मुंडन कराकर जताया प्रेम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला राजगढ़ Updated Tue, 21 Jan 2025 02:37 PM IST

राजगढ़ में एक कुत्ते की मौत हो गई। उसके मालिक ने मौत के बाद मुंडन करवाया और तेरहवीं भी करवाई। इस कार्यक्रम की पूरे जिले में चर्चा हो रही है। इसमें करीब एक हजार लोग आए। 

ये  पूरा मामला राजगढ़ जिले के पचोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुल्तानिया गांव का है। यहां रहने वाले जीवन नागर ने पालतू कुत्ते की मौत के बाद उसकी तेरहवीं की। उस ने अपना मुंडन करवाया। गांव वालों को मृत्य भोज भी कराया। नीरज नागर ने साल 2018 में ये कुत्ता भोपाल से खरीदा था। उसे कुत्ते से काफी लगाव था,लेकिन बीते 10 जनवरी को मौसम में बदलाव हुआ और इलाके में बहुत तेज ठंड पड़ी। इसकी वजह से कुत्ता बीमार हो गया। कुत्ते का इलाज अलग-अलग डॉक्टरों के यहां चला पर उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं हो पाया। कुत्ते को इलाज के लिए  भोपाल तक लाया गया। पर  उसे बचाया ना जा सका और उसकी  मौत हो गई।

कुत्ते की मौत के बाद उसके शव को गांव में ही रीति रिवाज के साथ दफनाया गया। फिर उसकी तेरहवीं का कार्यक्रम रखा गया। इसमें करीब एक हजार गांव वाले शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने वालों ने मालिक के कुत्ते से लगाव की सराहना की। जानवरों के प्रति मालिक का प्रेम देखने के बाद ये आयोजन पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

गौरतलब है कि,राजगढ़ में जानवरों की मौत के पश्चात उनकी तेरहवीं पर मुंडन संस्कार और मृत्य भोज कराने का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पूर्व में भी बंदर की मौत पर उसके मालिक ने ऐसा ही आयोजन किया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें