फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: कैसा ये इश्क है! प्रेमिका के पति को भोपाल से किडनैप करके राजगढ़ लाया युवक, पुलिस के डर से छोड़ा

Sun, 08 Dec 2024 09:52 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

भोपाल के कोलार इलाके के निवासी हेमराज का अपहरण कर राजगढ़ जिले के ब्यावरा में छोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गोलू और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हेमराज को सुरक्षित भोपाल से बरामद कर लिया गया है। ब्यावरा के निवासी गोलू की दोस्ती सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से भोपाल की एक महिला से हुई। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी, जो महिला के पति हेमराज को पसंद नहीं थी। जब हेमराज ने इसका विरोध किया, तो गोलू ने बदला लेने के लिए शुक्रवार को हेमराज का उस समय अपहरण कर लिया जब वह शेविंग कराकर घर लौट रहा था। ब्यावरा तक लाए गए हेमराज
अपहरणकर्ताओं ने हेमराज को राजगढ़ जिले के ब्यावरा ले जाकर छोड़ दिया। कोलार पुलिस ने सूचना मिलते ही ब्यावरा पुलिस के साथ मिलकर कार और आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपियों की गिरफ्तारी और बयान
ब्यावरा शहरी थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार धाकड़ ने बताया कि अपहरण में इस्तेमाल की गई आर्टिका कार को रोका गया, लेकिन आरोपियों ने हेमराज को दूसरी कार में शिफ्ट कर दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी गोलू और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हेमराज को ब्यावरा में ही छोड़ा था, जहां से वह भोपाल जाने की बात कह रहा था। हेमराज की बरामदगी
पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पता लगाया कि हेमराज उसी दिन बस में बैठकर भोपाल रवाना हो चुका था। आखिरकार, पुलिस ने हेमराज को भोपाल से बरामद कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें