फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: महिला सुरक्षा पर फोकस, बच्चों के साथ उनकी माताओं ने भी लिया रांगोली-मेहंदी प्रतियोगिता में भाग

Sun, 27 Oct 2024 10:33 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

दीपावली का पर्व भारत में हिंदू धर्म का अनुसरण करने वाले धर्मावलंबियों के लिए सबसे बड़ा पर्व है। इस पर्व के माध्यम से देश में एकता और अखंडता का संदेश भी दिया जाता है, जिसके लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें से एक रांगोली भी है। इसी क्रम में राजगढ़ शहर में संचालित एक निजी प्री-स्कूल ने दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में देश की एकता और अखंडता को कायम रखते हुए एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्कूल में पढ़ने वाले और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छोटे बच्चों की माताओं को भी शामिल किया गया। महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्हीं से रांगोली भी बनवाई गई। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें सभी समुदायों की महिलाएं शामिल हुईं। उनमें से एक नाजिया भी थीं, जिन्होंने अपने बेटे के स्कूल की प्रतियोगिता में भाग लिया और मेहंदी की डिजाइन बनाई। स्कूल की संचालिका सीमा विजयवर्गीय ने बताया, "हमारा मुख्य फोकस देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा पर भी था। इस प्रतियोगिता के माध्यम से हमने सभी समुदायों को साथ लेकर देश की एकता की मिसाल पेश करने की कोशिश की है। मैं स्वयं एक स्कूल संचालक होने के साथ-साथ एक महिला और मां भी हूं, इसलिए मेरी यह जिम्मेदारी बनती है कि देश की सभी समुदायों की महिलाएं आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बनें।" वहीं, अपने बेटे की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली नाजिया ने बताया कि उन्होंने पहली बार दीपावली पर्व पर आयोजित इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लिया है और उन्हें यहां बहुत अच्छा लगा। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें