फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: राजगढ़ के इस दफ्तर में टूट पड़े ग्रामीण, जानिए क्या है विवाद का पूरा कारण

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Updated Mon, 12 Aug 2024 10:16 PM IST

राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में लगने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण कार्यालय में घुसने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपल्या कुमार गांव की एक लड़की अपने ही समाज के एक लड़के के साथ फरार हो गई थी, जिन्हें पुलिस ने दस्तयाब किया और लड़की को काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया गया। सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग में लड़की के बयान दर्ज होने थे। उसी के चलते महिला पुलिसकर्मियों के साथ लड़की को लाया गया था और इसकी सूचना लड़का और लड़की के परिजनों को भी दी गई थी। लड़की ने अपने बयान में लड़के के साथ रहने की सहमति जताई, जिस पर लड़की के परिजन भड़क गए और लड़की को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे और इसी बात पर हंगामा खड़ा हो गया। ऐसे में मौके पर मौजूद महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों ने दफ्तर के गेट अंदर से बंद किए और खुद को और लड़की को बचाने की कोशिश की। थोड़ी देर चले हंगामे के बाद वज्र वाहन के माध्यम से पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें