फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: खूबसूरत है, लेकिन खतरनाक भी है ये खिलौना; धमाके की आवाज सुनेंगे तो चौक जायेंगे आप

Wed, 13 Nov 2024 11:26 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ शहर के मुख्य बाजार में मंगलवार को लगी हुई एक खिलौने नुमा बंदूक की दुकान चर्चा का विषय बन रही थी। हर कोई जानने को बेताब था कि ये खूबसूरत सा दिखने वाला खिलौना कैसे काम करता है। दुकानदार से जब जानना चाहा तो उसने जमीन पर रखी हुई बंदूक उठाई और उसे चलकर बताया,  जिसकी आवाज असली बंदूक से कम नही थी।

बंदूक की ये दुकान लगाने वाले अमृतपुरा गांव के रामबाबू विश्वकर्मा बताते है कि उन्होंने इस बंदूक का निर्माण अपने हाथों से किया है। इसे पोटाश गन कहते है। एक बंदूक को बनाने में उन्हें लगभग 2 से 3 घंटे लगते हैं और एक दिन में वो 8 से 10 नग बना लेते है और पिछले दो सालों से वो ये काम कर रहे है।

वहीं इस खूबसूरत खिलौने का दूसरा और खतरनाक पहलू भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ। जिसमें इसी तरह के खिलौने पोटाश पंप को चला रहे एक युवक की कलाई सिर्फ इसलिए फट गई कि जो खिलौना वह चला रहा था वो पोटाश के धमाके से फट गया। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर आसानी से दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उक्त पोटाश गन को बनाने वाले इस कारीगर का दावा है कि उसने इस बंदूक को कुछ इस तरह से डिजाइन किया है कि इसमें फटने का खतरा नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें