फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: नई साड़ियां पाकर खुश हुई जरूरतमंद बहनें, बोली- मुझे भगवान ने वीर जैसा बड़ा भाई दिया है

Mon, 19 Aug 2024 11:06 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में संचालित सामाजिक सेवा संस्थान "खुशियों का ओटला" रक्षा बंधन से पहले जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां बांटकर फिर से चर्चा में है, और इस बार उन्हें जरूरतमंद बहनों की दुआएं भी मिल रही हैं।

आपको बता दें कि रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है, जिसमें बहनें अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं, और भाई उन्हें उपहार के साथ उनकी रक्षा करने का वचन देता है। लेकिन कई जरूरतमंद बहनें ऐसी भी हैं जिनके पास न तो भाई हैं, और यदि हैं भी तो उनकी इतनी सामर्थ्य नहीं है। ऐसे में, प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंद बहनों को तोहफे में साड़ियां भेंट की गईं।

ब्यावरा सिटी पुलिस थाने के पीछे जन सहयोग से संचालित होने वाली सामाजिक संस्था "खुशियों का ओटला" पर रविवार को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में 90 जरूरतमंद बहनों को नई साड़ियां बांटकर बधाई दी गई। ओटले के संचालक डॉ. सुरजीत सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी "खुशियों का ओटला" पर गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को रक्षाबंधन पर नई साड़ियां उपहार के रूप में दी गईं, वहीं बच्चों को नए कपड़े भी बांटे गए।

डॉ. सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व बहनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस पर्व पर हर बहन अपने भाइयों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती है। वहीं जिन बहनों के भाई नहीं होते, उन्हें किसी प्रकार की निराशा न हो, इसलिए यह प्रथा चलाई गई है। सावित्रीबाई, जिन्हें ओटले से नई साड़ी प्राप्त हुई, ने कहा, हर वर्ष में यहां से नई साड़ी और कई बार कपड़े लेकर जाती हूं, जिससे मेरी ज़रूरतें पूरी होती हैं। मैं भगवान का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मेरा भाई न होते हुए भी मुझे वीर जी जैसा बड़ा भाई दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें