राजगढ़ से भोपाल के बीच नियमों के विरुद्ध तीस किमी के दायरे में दो टोल प्लाजा संचालित हो रहे हैं। यह केंद्र सरकार के नियमों का उल्लंघन है। खुद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी 60 किमी से कम दूरी के बीच टोल प्लाजा बनाने पर ऐतराज जताया था। इसके बाद भी
दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्गों पर शुल्क प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) नियम 2008 के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के एक खंड पर और उसी दिशा में कोई अन्य शुल्क प्लाजा 60 किमी की दूरी के भीतर स्थापित नहीं होना चाहिए।
राजगढ़-ब्यावरा के बीच तीन टोल
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक 52 पर राजगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर एक टोल प्लाजा बना है। इसके बाद लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय करते ही दूसरा टोल ब्यावरा से पांच किलोमीटर की दूरी पर है। तीसरा और अंतिम टोल एक बार फिर भोपाल पहुंचने से पहले अदा किया जाता है। उसकी दूरी ब्यावरा टोल प्लाजा से करीब 90 किलोमीटर है। उसके बाद ही राजगढ़ से राजधानी भोपाल का सफर पूरा होता है।
सड़क मार्ग बदहाल
स्थानीय ड्राइवर गोलू का कहना है कि रोज के इस सफर में हम सड़कों की खराब हालात का सामना करते हैं। जिले में 30 किलोमीटर की दूरी पर ही दो टोल प्लाजा पड़ते हैं। उन पर टैक्स देने के बाद ही हम भोपाल पहुंच पाते हैं। ब्यावरा टोल पर शुल्क वसूला जाता है। हमारी मांग है कि 60 किमी की दूरी से कम होने की वजह से एक टोल प्लाजा को बंद किया जाए।