फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: अंधविश्वास की पराकाष्ठा, एक के बाद एक उठ रहा पर्दा, SDOP बोले- महिला ने खुद डाले थे तेल की कढ़ाई में हाथ

Thu, 17 Oct 2024 04:35 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंबेडकर नगर की एक महिला वा उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए है कि उसके ससुर और उनके भाइयों ने महिला के हाथ भूत प्रेत के चक्कर में गर्म तेल में डलवाए, जिसमें ससुर सहित 4 आरोपी बनाए गए और उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही अंधविश्वास का यह मामला देखते ही देखते प्रदेशभर में सुर्खियां बटोरने लगा। 

इसी बीच गुरुवार की दोपहर में नरसिंहगढ़ एसडीओपी उपेंद्र सिंह भाटी का एक वीडियो सामने आता है और वे इस पूरे मामले में नई बात बताते हैं। वीडियो में एसडीओपी कहते है कि यह पूरा मामला नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का है, जहां स्थित देवी मां के मंदिर में नवरात्रि पर्व की सप्तमी पर कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा था।

जिसमें 40 वर्षीय महिला देवली बाई भी मौजूद थी, जिनके शरीर में बुरी आत्मा आने जैसी बात उनके ससुर के द्वारा बताई गई है। यह भी सामने आया है कि उनके ससुर के शरीर में सही माता आती है। जिसे सिद्ध करने के लिए पीड़ित महिला के द्वारा स्वयं ही अपने हाथों को उबलती हुई तेल की कढ़ाई में डाला गया था, जिससे उसके हाथ जले है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

साथ ही महिला के शरीर पर जंजीरों के भी निशान है, जिनके बारे में बताया जा रहा है कि बुरी आत्मा आने के दौरान महिला को संभालना मुश्किल होता है। इसलिए उसे जंजीर से बांधा गया था। इस मामले में 4 आरोपी बनाए गए है, जिन्हें जेल में भेजा गया है। साथ ही एसडीओपी ने कहा कि यह पूरा मामला अंधविश्वास से जुड़ा हुआ है, जिसके संबंध में इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें