फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: चोरी से पहले भगवान के हाथ जोड़े, सीसीटीवी से छेड़छाड़ की और फिर लाखों लेकर फरार हो गया चोर

Sun, 08 Dec 2024 08:51 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिले के माचलपुर क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक चोर चोरी करने से पहले भगवान के हाथ जोड़ता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद वह ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ करते हुए डेढ़ लाख रुपये से अधिक की चोरी कर रफूचक्कर हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात चोर की तलाश कर रही है।

चोरी का यह मामला माचलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माचलपुर-जीरापुर रोड पर स्थित भारत पेट्रोल पंप के दफ्तर का है। बीती रात एक अज्ञात चोर ने यहां धावा बोला और 1 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि चुराकर फरार हो गया। इस घटना के सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

वीडियो में चोर पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसते ही भगवान की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर पहले नमस्कार करता है और फिर अपनी तलाश शुरू कर देता है। उसे आभास होता है कि जो काम वह कर रहा है, वह ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा है। इसके बाद वह ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ करते हुए उनकी दिशा बदल देता है और डेढ़ लाख रुपये से अधिक की चोरी कर फरार हो जाता है। पुलिस ने चोरी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

माचलपुर थाना प्रभारी जितेंद्र मवई ने बताया कि उक्त चोरी की घटना में अज्ञात चोर ने पेट्रोल पंप के ऑफिस से लगभग 1 लाख 57 हजार रुपये चुराए हैं। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है, और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें