फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: राजगढ़ में नाले में मिला नवजात बालिका का शव, बेटी पैदा होने पर फेंकने की आशंका

Thu, 26 Sep 2024 03:45 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ शहर के मध्य में स्थित खरला नाले से गुरुवार को पुलिस को एक अज्ञात नवजात बालिका का शव प्राप्त हुआ है, जो महज दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। इसके चेहरे को मछलियों ने भी नोच लिया है, वही पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर पीएम के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया है।

जानकारी के मुताबिक राजगढ़ शहर के मध्य में स्थित खरला नाले की पुलिया जहां से पैदल गुजरने वाले ही अक्सर सफर करते हैं, उसी पुलिया के रास्ते से गुजर रहे एक किशोर की नज़र पानी में डूबे हुए नवजात के शव पर पड़ी और उसने उसी रास्ते से गुजर रहे एक स्थानीय युवक को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके पश्चात उक्त नवजात के शव की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई, दो महिला एसआई के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और साथ में राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू भी मौके पर पहुंच गए।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर देखा तो पूर्व में लगाए जा रहे सभी कयास फैल होते हुए नजर आए, क्योंकि यह नवजात बालिका का शव था जो कि ज्यादा से ज्यादा दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। इसके चेहरे को मछलियों ने नोच लिया था। नवजात बालिका के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है, वहीं कयास लगाए जा रहे है कि उक्त नवजात की डिलीवरी घर में ही संपन्न कराई गई है और लड़की के पैदा होने पर उसे नाले में फेंक दिया गया।

उक्त मामले में कोतवाली थाने की महिला एसआई सरिता मिश्रा ने बताया कि अज्ञात नवजात के शव होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसे पानी से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। संभवतः शव एक से दो दिन पुराना ही लग रहा है। हमने पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें