फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: दबंगों ने गल्ला व्यापारी को पीटा, झूठा केस बनवाकर जेल भेजा, शिकायत पर हमले का प्रयास

Tue, 03 Sep 2024 04:45 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में 24 अगस्त को घटित हुए एक मामले ने अब राजनीतिनिक रंग ले लिया है, जिसमें बताया जा रहा है कि पीड़ित ने दबंगों के द्वारा अवैध रूप से ले जाए जा रहे पीडीएस के शासकीय राशन का वीडियो बनाया तो दबंगों ने पहले युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे बंधक बनाया और उसी के विरुद्ध खिलचीपुर थाने में फर्जी प्रकरण दर्ज करा दिया, जिसके पश्चात तीन दिन जेल में रहने और वहां से जमानत मिलने के बाद पीड़ित शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा। जहां उसे खिलचीपुर एसडीओपी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, जहां दबंग फिर से इकट्ठा हुए और पीड़ित पर हमले का प्रयास किया। पीड़ित ने जैसे-तैसे जज के चैंबर में घुसकर अपनी जान बचाई और सोमवार को फिर से वह राजगढ़ एसपी के पास पूरे घटनाक्रम का बखान करने के लिए पहुंचा, जिसके वीडियो मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने एक्स पर ट्वीट करते हुए राजगढ़ जिला शासन-प्रशासन के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी आड़े हाथों लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम राजगढ़ निवासी मनीष साहू का है, जिनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने 24 अगस्त को खिलचीपुर में अवैध रूप से ले जाए जा रहे शासकीय राशन का वीडियो बनाया जा रहा था, जिस पर दबंगों की नजर पड़ी और उन्हें मौके पर ही पहले दबंगों के द्वारा बेरहमी से पीटा गया और बंधक बनाकर अपने साथ ले जाया गया, जिसके बाद उन पर खिलचीपुर थाने में झूठा प्रकरण भी दर्ज करवाते हुए जेल भिजवा दिया गया, वे तीन दिन के पश्चात जैसे ही जेल से छूटे और एसपी के पास पहुंचे। जहां उन्हें एसडीओपी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, जब वे खिलचीपुर न्यायालय के पास आवेदन टाइप करा रहे थे। उसी दौरान गाड़ी भरकर दबंग आए और उन पर दूसरी मर्तबा फिर से हमला करने का प्रयास किया, जान बचाने के लिए मनीष जज के चैंबर में छिप गए और पुलिस के संरक्षण में थाने तक पहुंचे, लेकिन उसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने सोमवार को दूसरी मर्तबा फिर से एसपी से मुलाकात की और आपबीती बताई।

वहीं, गल्ला व्यापारी के वीडियो सोमवार को पूर्व ऊर्जा मंत्री ने अपने वेरिफाइड एक हैंडल पर ट्वीट करते हुए राजगढ़ जिला प्रशासन और भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और लिखा कि बीजेपी का ‘सुशासन’! दिनदहाड़े मारपीट और पुलिस कप्तान से शिकायत करने के बाद स्वयं को बचाने के लिए जज साहब की शरण लेनी पड़ी, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई! वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को पूर्व ऊर्जा मंत्री के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि राजगढ़ में PDS के चावल की अवैध तस्करी करने वालों द्वारा एक निर्दोष छोटे व्यापारी के साथ जो घटना की है, क्या राजगढ़ एसपी और कलेक्टर उस पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें