फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh Road Accident: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, आठ वर्षीय मासूम को ट्रक ने रौंदा, दो हिस्से में बंटा शरीर

Mon, 14 Oct 2024 08:47 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिले के पचोर नगर में सोमवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक को बस स्टैंड से टेंशन चौराहे की तरफ से निकल रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसका शरीर दो हिस्से में बट गया। जहां इस भीषण सड़क हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय निवासी व राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से दुख प्रकट किया है।

जानकारी के मुताबिक, पचोर नगर के बस स्टैंड पर फल की दुकान लगाने वाले विशाल अपने आठ वर्षीय पुत्र विधान को नाश्ता दिलाने के लिए नगर के बस स्टैंड पर लेकर आए थे। उसी दौरान मंडी की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी-09 एचएच-1385 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक तरफ विधान और दूसरी तरफ उसके पिता गिर गए। टक्कर लगते ही ट्रक चालक ने जल्दबाजी में विधान के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ा दिया, जिससे उसका शरीर कमर के यहां से दो हिस्से में बट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मासूम के शव को अस्पताल पहुंचाया और लोगों ने ट्रक के ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के ड्राइवर को हिरासत में ले लिए गया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि विधान जिद करके अपने पिता के साथ बाजार गया था। लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि वो अब लौटेगा ही नहीं।

वहीं, घटना के बाद पचोर में निवास करने वाले राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि आज पचोर बस स्टैंड पर हुई ह्रदय विदारक घटना से मन बहुत व्यथित है। दुर्घटना में 10 वर्षीय बालक विधान पिता विशाल राजौरे का दुःखद निधन हो गया, मेरी संवेदना परिवार के साथ है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर परिवार को संभल प्रदान करें यही प्रार्थना।

पचोर थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा के मुताबिक, मासूम को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और ट्रक चालक को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को जब्त किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके पश्चात आगामी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है और वे भारी भरकम ट्रक के भीड़वाड़ वाले इलाके से गुजरने से भी खफा हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस अवैध तरीके से लोडिंग ट्रक को नगर में प्रवेश करने देती है, जिस कारण हादसे का डर बना रहता है और आज ये घटना घटित हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें