फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आंबेडकर पर शाह की टिप्पणी पर क्यों हो रहा विवाद, मोबाइल में वीडियो दिखाकर दिग्विजय सिंह ने खोला राज

Sun, 22 Dec 2024 02:23 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को प्रेसवार्ता करने के लिए आए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने संसद में आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा की गई टिप्पणी पर कांग्रेस की अग्रिम कार्रवाई और पूरे विवाद की जड़ को लेकर कई राज खोले। सिर्फ इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी और अडानी के बीच की दोस्ती का एक कार्टून वीडियो मीडिया को दिखाया। उन्होंने कहा कि सारा विवाद बस इसलिए हो रहा है।

दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह ने आंबेडकर पर जो कटाक्ष करते हुए उनके नाम को अपमानित किया है। उसके संबंध में हमारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण प्रेसवार्ता कर रहे हैं और उसी संदर्भ में यह मीटिंग बुलाई गई है। 24 तारीख को हम सभी आंबेडकर की प्रतिमा से लेकर कलेक्ट्रेट तक जाएंगे। राष्ट्रपति से हमारी मांग रहेगी कि अमित शाह माफी मांगे या फिर उन्हें बर्खास्त किया जाए। माफी मांगने के बाद भी पीएम नरेंद्र मोदी यदि संविधान और आंबेडकर जी का सम्मान करते हों तो उन्हें अमित शाह को गृहमंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए।

साथ ही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि ये पूरी घटना क्यों और किसलिए हुई है। उन्होंने कहा कि इस घटना से जुड़ा एक वीडियो मैं आपको दिखाना चाहता हूं। अडानी और मोदी के जो निकट के संबंध और दोस्ताना हैं, उसी बात को लेकर ये सारा विवाद हुआ है। इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने अपना मोबाइल ऑन किया और पीएम मोदी और अडानी के बीच दोस्ताना का वीडियो निकालकर दिखाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें