फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: यूपी के मनोना धाम से लौट रहे यात्रियों की कार राजगढ़ में पुल से नीचे गिरी, एक की मौत, चार घायल

Tue, 17 Sep 2024 03:47 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर बसे खिलचीपुर नगर से निकलने वाली गाड़ गंगा नदी में मंगलवार की सुबह एक हादसा हो गया। हादसे में एक कार अज्ञात कार से टकराने के बाद सीधे पुल से नीचे जा गिरी। कार सवार यात्रियों में से एक की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

जानकारी के मुताबिक आगर जिले के नलखेड़ा में निवास करने वाले 70 वर्षीय महेश पाठक को उनके परिचित, घनश्याम बैरागी, राहुल गोस्वामी, संजय और रवि उत्तर प्रदेश के मनोना धाम दर्शन करवाने के लिए गए थे। वहां से वापस आगर जिले के नलखेड़ा की ओर जा रहे थे। उसी दौरान राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में गाड़गंगा नदी पर बनी पुलिया के समीप अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई। उनका कार असंतुलित होकर सीधे पुलिया के नीचे जा गिरी और आधी डूब गई।

कार में सवार लोगों के मुताबिक उन्होंने जैसे-तैसे कार के शीशे तोड़कर अपने आपको बाहर निकाला और मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे हुए 70 वर्षीय कैंसर पीड़ित महेश पाठक को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाय गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और चार लोग घायल हुए हैं।

वहीं, उक्त मामले में खिलचीपुर थाना प्रभारी आरएस धाकड़ का कहना है कि जानकारी मिली है कि किसी अज्ञात वाहन से टक्कर के पश्चात इनकी कार असंतुलित हो गई और पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं। फिलहाल उक्त मामले में जांच की जा रही है। जांच के पश्चात पूरे मामले की स्थिति क्लियर हो पाएगी कि कार पुल से नीचे कैसे गिरी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें