फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh: भाई इन आंसुओं को देख और वचन दे...ऐसी गलती अब कभी न होगी, भावुक हुई जेल में भाई को राखी बांधने आई बहन

Mon, 19 Aug 2024 08:37 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

ये तस्वीर उस बहन की है, जिसका भाई लगभग एक साल से जेल में बंद है। आज राखी थी तो ये जेल में अपने भाई से मिलने और उसे राखी बांधने के लिए आई। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर खड़ी इस बहन से हमने सवाल किया कि आप कौन हैं और कहां से आई हैं और जेल में आपके कौन बंद हैं। बस इतना ही पूछना था कि ये बहन अपने भाई का नाम लेकर अपने आंसू नहीं रोक पाई और कहा कि वो अपने भाई से इस बार वचन लेगी कि अब ऐसा कोई काम वह दोबारा नहीं करेगा कि उसे कभी जेल में आना पड़े। राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित जिला जेल में सोमवार को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में जेल में बंद बंदियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंचने वाली बहनों को उनके भाइयों के सामने प्रत्यक्ष रूप से बैठाया गया। वहीं, अपने भाई से मिलने के लिए आई एक बहन भावुक होती हुई नज़र आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें