फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh: स्कूल पर टीसी न देने का आरोप, एबीवीपी के साथ धरने पर बैठे पालक ने की आत्मदाह की कोशिश; देखें वीडियो

Tue, 10 Sep 2024 04:31 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिले की राजनीति का केंद्र बिंदु कहा जाने वाला ब्यावरा शहर राजनीतिक उठापटक के लिए मशहूर है। क्योंकि ये जिले का सबसे बड़ा शहर और दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली सड़क का सेंटर पॉइंट है, यहां मामला कोई भी हो राजनीतिक हवा लगने में देर नहीं लगती। ऐसा ही कुछ सोमवार की देर शाम से मंगलवार की सुबह तक ब्यावरा शहर के सबसे व्यस्त इलाके पीपल चौराहे पर दिखाई दे रहा है, जहां एबीवीपी छात्र संगठन के पदाधिकारी और सदस्य टीसी न देने वाले स्कूल और ब्यावरा एसडीएम गीतांजलि शर्मा के विरोध में रातभर से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन का आरोप है कि एसडीएम ने उनके साथ बदसलूकी की है और वे स्वयं यहां आकर हमारा ज्ञापन ले और माफी मांगे, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं अभद्र व्यवहार के आरोप और माफी मांगने जैसे किसी पॉइंट से एसडीएम ने साफ इंकार किया है।

दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम ब्यावरा शहर में निवास करने वाले राजेंद्र जोशी से जुड़ा है, जिनका आरोप है कि उनकी बालिकाएं ब्यावरा शहर के प्रोग्रेसिव हाइट में अध्यन कर रही थी। जिनकी टीसी के लिए वह स्थानीय वा जिला लेवल के अधिकारियों से शिकायत कर चुका था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। ऐसी ही शिकायत संबंधित व्यक्ति ने ब्यावरा एसडीएम से भी की थी। सोमवार को वह एबीवीपी के पदाधिकारियों को लेकर ब्यावरा एसडीएम के पास पहुंचा, जहां एसडीएम ने उसके वा एबीवीपी छात्र संगठन के पदाधिकारियों के साथ बदसलूकी की और वहां से भगा दिया।

जिसके पश्चात सोमवार की शाम 5 बजे से ब्यावरा शहर के पीपल चौराहे पर धरने पर बैठे एबीवीपी छात्र संगठन के पदाधिकारियों को मानने के लिए स्थानीय थाना प्रभारी, एसडीओपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्हें धरना खत्म करने के लिए कहा गया, लेकिन वे लोग नहीं मानें और रात भर धरना प्रदर्शन जारी रखा और मंगलवार की सुबह तक भी उनका प्रदर्शन जारी है। वहीं उक्त मामले में अखिल भारती विद्यार्थी परिषद की प्रांत सह मंत्री मुस्कान सेन का कहना है कि एसडीएम यहां आए और हमसे संबंधित विषय पर चर्चा करे, स्कूल पर तत्काल कार्रवाई करे और विद्यार्थी परिषद से की गई अभद्रता पर माफी मांगे, दोनों ही शर्ते मानी जाएगी तब हम धरना प्रदर्शन खत्म करेंगे।

आरोपों को लेकर ब्यावरा एसडीएम गीतांजलि शर्मा से फोन पर चर्चा की गई तो उनका कहना था कि उनके द्वारा कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया है, यदि उन्हें संबंधित लोग स्कूल के खिलाफ शांतिपूर्ण ज्ञापन देंगे तो प्रशासनिक अधिकारी होने के नाते वो जरूर धरनास्थल पर ज्ञापन लेने जायेंगी और रही बात माफी मांगने की तो ऐसा कुछ हुआ ही नहीं की, माफी मांगी जाए। मंगलवार की सुबह 11 बजे के लगभग ब्यावरा एसडीएम गीतांजलि शर्मा जब मौके पर पहुंची तो एबीवीपी संगठन ने संबंधित विषय को लेकर ज्ञापन दिया, जिस पर एसडीएम ने कहा कि संबंधित ने मुझे टीसी प्राप्त करवाने के लिए आवेदन दिया था।

इन्होंने जब टीसी लेने से इंकार किया तो स्कूल ने टीसी मुझे भेज दी है जो मेरे ऑफिस में रखी है, वहां से ये ले सकते हैं। ऐसे में पीड़ित पालक ने उक्त टीसी लेने के लिए इंकार किया जिस पर एसडीएम ने कहा किलिखकर दे दे हम स्कूल को वापस भेज देंगे। ऐसे में अप्रैल की फीस को लेकर धरने पर बैठे हुए संगठन के लोग और एसडीएम के बीच हो रही बातचीत में सुर बदल गए और एसडीएम मौके पर से जाने लगी। इस दौरान एसडीएम के खिलाफ फिर से नारे भी लगाए गए और उसी दौरान संबंधित पीड़ित पालक ने आत्मदाह करने के लिए अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बचा लिया और उसे थाने लेकर चले गए। 

वहीं उक्त मामले में जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला ने बताया कि ब्यावरा के घटनाक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रोग्रेसिव हाईट्स स्कूल के प्राचार्य के प्रतिवेदन का हवाला देते हुए भिलाला ने बताया कि राजेंद्र कुमार जोशी को उनकी पुत्रियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र डाक द्वारा उनके पते पर भेजें गए थे, जोकि उनके द्वारा लेने से इंकार कर दिया गया था। पुन: ऑरीजनल स्थानांतरण प्रमाण पत्र अभिभावक को प्रदान करने हेतु अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को उपलब्ध करा दिये गये हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें