रायसेन कृषि मेले में मोती की खेती किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। आमतौर पर कृषि मेलों में लोग खेती के तरीके और बीज- मिट्टी से जुड़ी उम्मीदें लेकर आते हैं लेकिन मध्य प्रदेश के रायसेन में लगा ये खास मेला सीपों की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है।