फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raisen News: नेशनल हाईवे-45 पर गाय के बछड़े से टकराकर कार में लगी आग, समय रहते कार से कूदे सवार

Tue, 28 Oct 2025 08:05 AM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

रायसेन जिले के ओबैदुल्लागंज थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। हादसे में नेशनल हाईवे-45 पर एक चलती हुंडई कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। बताया जा रहा है कि कार सनोटी पुल के पास एक गाय के बछड़े से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह कार CNG गैस से चल रही थी और बहुत तेज रफ़्तार में थी। टक्कर के कुछ ही देर बाद कार में आग भड़क उठी और पूरी कार देखते ही देखते राख में तब्दील हो गई।

ये भी पढ़ें-  डॉक्टरों तक दवा पहुंचाने वाला फार्मा कंपनी का MR गिरफ्तार, SIT करेगी कमीशन नेटवर्क की जांच

गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर ओबैदुल्लागंज पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें