गर्लफ्रेंड के लिए ऐसी मोहब्बत शायद ही आपने कहीं देखी होगी। जहां लड़का अपनी दोस्त के लिए पुलिस वालों के सामने हाथ जोड़ता है और कहता है उन्हें जाने दीजिए, मुझे पकड़ लीजिए। पहले देखिए पूरा वीडियो फिर आपको बताते हैं इस वीडियो की कहानी…
दरअसल कोरना के चलते देश भर में न्यू ईयर के जश्न और पार्टी इसको लेकर मनाही है और बीती रात एक शख्स अपने दोस्त के साथ नशे में गाड़ी चलाते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ा। जिस पर पुलिस वालों ने इससे टेस्ट कराने की बात कही और लड़का टेस्ट करने से कतराता रहा। इस बात पर यह पुलिस वालों के हाथ पैर जोड़ने लगा और कहने लगा उन्हें जाने दीजिए मुझे पकड़ लीजिए… आगे से ऐसा कभी नहीं करूंगा। यह वीडियो पुलिस वालों ने रिकॉर्ड किया था और अब सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल होने लगा है, फिलहाल लड़का पुलिस के हत्थे है।