फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार की मिठास में जहर घोलने की साजिश नाकाम, जबलपुर में रेल पुलिस ने पकड़ा 4 क्विंटल मिलावटी खोवा

त्योहारों के मौसम में जहां बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, वहीं मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। लेकिन जबलपुर में रेल पुलिस (जीआरपी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए त्योहार की मिठास में जहर घोलने की कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने श्रीधाम एक्सप्रेस से लाए जा रहे 4 क्विंटल से ज्यादा मिलावटी खोवे को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, आगरा से जबलपुर लाए जा रहे इस खोवे को बोरों में भरकर ट्रेन के जरिए भेजा गया था। सूचना मिलने पर जबलपुर जीआरपी ने ट्रेन से उतरते ही खोवे की खेप को पकड़ लिया। मौके पर ही फूड सेफ्टी विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। चार क्विंटल से अधिक मावे के सैंपल लिए गए और प्रारंभिक जांच में इसमें मिलावट की पुष्टि हुई।

प्राथमिक जांच रिपोर्ट के मुताबिक, खोवे में स्टार्च की मात्रा पाई गई है, जो खाद्य मानकों के अनुसार गंभीर मिलावट मानी जाती है। फूड सेफ्टी विभाग ने जब्त किए गए सैंपल्स को आगे की विस्तृत जांच के लिए भोपाल स्थित लैब में भेज दिया है।

त्योहारों के दौरान इस तरह की मिलावट न केवल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा है, बल्कि यह एक संगठित अपराध की तरह काम करने वाली मिलावटखोर गैंग की ओर इशारा करता है। जीआरपी ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मिलावटखोरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे मिठाइयां या मावा खरीदते समय विश्वसनीय दुकानों से ही खरीदारी करें और संदिग्ध गुणवत्ता वाले उत्पादों की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। 

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें