फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: सागौन की सिल्लियों से भरी टवेरा का वन अमले ने किया पीछा, दो वाहनों को कुचलकर खंभे से टकराई

Tue, 11 Mar 2025 11:55 AM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

पन्ना जिले में अवैध सागौन की तस्करी करने वालों के हौंसले बुलंद हैं। पकड़े जाने के डर से ये तस्कर किसी की जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार को सामने आया। तड़के सुबह विश्रामगंज के रेंजर नितिन राजोरिया को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ सागौन तस्कर चार पहिया वाहनों में सागौन की सिल्लियां लोड कर ले जाते हैं।



सूचना के बाद रेंजर ने सागौन तस्करों को दबोचने के लिए जाल बिछाया। पन्ना-अजयगढ़ बाईपास पर चेकिंग लगाई गई। जैसे ही एक सफेद रंग की संदिग्ध टवेरा दिखी वन अमले ने तत्काल घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर वन कर्मियों को चकमा देकर धाम मोहल्ला की तरफ घुस गए।



बता दें कि वनकर्मी भी पूरी तरह से कमर कस कर आए थे, जिन्होंने इस गाड़ी का पीछा किया। सागौन की सिल्लियों से लोड गाड़ी धाम मोहल्ला में प्राणनाथ मंदिर के सामने खड़ी बाइकों को कुचलते हुए टेलीफोन के खंभे से टकरा गई। इस दौरान सागौन तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति इनकी चपेट में नहीं आया। घटना में एक होंडा शाइन बाइक और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वन अमले के द्वारा सागौन की सिल्लियों से लोड टवेरा को अपने कब्जे में ले लिया गया है, जिसमें दो एंड्राइड मोबाइल भी मिले हैं। जिससे आरोपियों की पहचान होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें