फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: ओडिशा से पन्ना तक गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार; पांच लाख का गांजा जब्त

Tue, 23 Dec 2025 09:54 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

पन्ना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से अवैध रूप से गांजा लाकर मध्य प्रदेश में खपाने की कोशिश कर रहे तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया गया। यह कार्रवाई पुलिस को मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, दो आरोपियों को गुनौर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि एक आरोपी को पन्ना कोतवाली पुलिस ने पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो आरोपी छतरपुर जिले के ग्राम छमटुली के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी ओडिशा का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- MP News: SIR की ‘नो-मैपिंग’ कैटेगरी में चारों महानगर टॉप पर, इंदौर सभी पांचों कैटेगरी में शामिल

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी आरोपियों के खिलाफ कई थानों में गांजा तस्करी के मामले दर्ज हो चुके हैं।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें