फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: मकर संक्रांति पर हादसा, पतंग उड़ाते समय चट्टान से गिरकर 15 वर्षीय बालक की मौत

Thu, 15 Jan 2026 11:34 AM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

पन्ना जिले के अजयगढ़-रमपुर में एक दु:खद घटना सामने आई। यहां मकर संक्रांति के उल्लास के बीच एक मासूम की जान चली गई। मेला देखने गए एक 15 वर्षीय बालक की पतंग उड़ाते समय चट्टान से गिरकर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के थाना धरमपुर के अंतर्गत इचोलिया इलाके का है। जहां खोरा गांव का निवासी 15 वर्षीय बालक विभव सिंह, पिता अमर सिंह लोधी मेला देखने इचोलिया गया था। वहां पतंग उड़ाने के दौरान वह चट्टान से गिर गया, जिससे सर में गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि खोरा निवासी विभव पतंगबाजी के उत्साह में इतना मशगूल था कि उसे चट्टान की गहराई का अंदाजा नहीं रहा। संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे जा गिरा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

ये भी पढ़ें- पानी के बाद अब सब्जियों में भी जहर! प्रदूषण बोर्ड का खुलासा; हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

सूचना मिलते ही धरमपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बालक को तत्काल अजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद से परिवार में मातम और और इलाके में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें