फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: कार में गैस रिफिलिंग करना पड़ा भारी, जबरदस्त हादसे में जल गया घर, दो बाइकें भी खाक

Mon, 08 Sep 2025 04:53 PM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के गांव देथल में एक किसान को घर पर ही कार में गैस रिफिलिंग करना भारी पड़ा। रिसाव होने के कारण गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरे घर को आग ने चपेट में ले लिया। इस आगजनी में एक कार, दो मोटरसाइकिल और घर में रखे पांच लाख नकदी सहित 50 लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा रविवार सुबह 8 बजे देथल गांव के सुंदरलाल नागदा के घर पर हुई। सुंदरलाल नागदा कार के गैस टैंक में गैस भर रहे थे। इसी दौरान गैस का रिसाव होने लगा और आग फैल गई। सुंदरलाल और उसके परिजन जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर बाहर भागे। पुलिस को सूचना दी गई। दमकल अमले ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पूरे मकान में फैल गई थी। कार के अलावा घरेलू सामग्री भी जलकर राख हो गई है।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के 16 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को IAS अवार्ड, केंद्र ने नोटिफिकेशन जारी किया

घर में रखा सब सामान जला
किसान के घर में सोयाबीन और खरबूजे के बीज भी रखे हुए थे। इसके अलावा खाने के गेहूं भी संग्रहित कर रखे थे। करीब दस क्विंटल माल जल गया है। वहीं घर पर पांच लाख रुपये नकदी भी जल गए है। करीब 50 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें