फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: शराब के नशे में धुत युवक का जिला अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़ और डॉक्टर-नर्स के साथ की गाली गलौज

Wed, 22 Oct 2025 10:54 PM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

नीमच के जिला अस्पताल में बीती रात को नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। जिला अस्पताल में तोड़फोड़ की और मौजूद डॉक्टर, नर्स के साथ गालीगलौज भी की। डॉक्टर ने इस संबंध में नीमच कैंट थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। यह पूरी घटना जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को सूबत के तौर पर वीडियो भी उपलब्ध करवाए हैं।

यह घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 10 बजे की है। सोनू पिता विनोद माली अपने एक साथी के साथ सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल पहुंचा था। वह अत्यधिक नशे की हालत में था। जब ड्यूटी डॉक्टर ने उससे नियमानुसार पर्ची बनवाने के लिए कहा, तो युवक आग बबूला हो गया। सोनू और उसके साथी ने डॉक्टर रूम के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। गाली-गलौज करते हुए, युवक ने गुस्से में डॉक्टर कक्ष के गेट पर मुक्का मारा, जिससे कांच टूट गया और उसके हाथ में गंभीर चोट आ गई।

ये भी पढ़ें-  शहडोल में दो सगे भाइयों की हत्या के बाद मचा बवाल, परिजनों ने किया NH 43 पर चक्का जाम; इंसाफ की गुहार

ड्यूटी पर तैनात डॉ. राहुल मालाकार ने बताया कि पर्ची बनवाने की बात पर दोनों युवक चीखने-चिल्लाने लगे और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगे। एक युवक ने कांच तोड़ दिया और डॉक्टर स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान इलाज के लिए आए अन्य मरीजों को भी परेशानी हुई। हंगामा, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी के बावजूद, अस्पताल स्टाफ ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. राहुल मालाकार ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए बुधवार को कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया कि शासकीय संपत्ति में तोड़फोड़, ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें