फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram: शराब पीने से मना करने पर दो पक्षों में विवाद, कीर समाज के लोगों ने तीन सगे भाइयों पर किया हमला

Tue, 29 Apr 2025 07:06 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

नर्मदापुरम जिले में माखननगर थाना क्षेत्र के ग्राम तमचरु में सोमवार रात अहिरवार समाज के लोगों पर कीर समाज के 10 से 15 लोगों ने तलवार, डंडे और लोहे के पाइप लेकर हमला कर दिया। इस घटना में अहिरवार समाज के तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। झगड़े में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

इस सबंध में अहिरवार समाज के घायल अशोक अहिरवार ने बताया कि गांव में कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन्हें मेरे द्वारा शराब पीने का मना किया गया तो उन्होंने झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब मैंने इस घटना की जानकारी ग्राम पंचायत के सरपंच को दी तो उन्होंने हमारे बीच समझौता करा दिया। लेकिन दोबारा फिर से कीर समाज के 10 से 15 लोगों ने अपने हाथ मे तलवार, डंडे और लोहे के पाइप से मुझ पर हमला कर दिया। इस दौरान मेरे और मेरे दो सगे भाइयों पर डंडे, तलवार एवं लोहे के पाइप से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: सहकारी बैंक में सामने आया 8.85 करोड़ का घोटाला, पैसा जमा करने वाले तरस रहे दाने-दाने को

इस घटना में मुझे और मेरे दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई है, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में माखननगर थाना टीआई हेमंत निशोद ने बताया कि तमचरु गांव में कीर समाज एवं अहिरवार समाज के बीच बीती रात झगड़ा हो गया था। पुलिस झगड़े के कारणों को जांच कर रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: राजस्थान से आए तस्कर कार में ला रहे थे एमडी ड्रग, क्राइम ब्रांच ने मारी दबिश, दो गिरफ्तार!

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें