फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram: चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या; दोस्ती के भरोसे बुलाया था

Thu, 18 Jun 2026 06:04 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर क्षेत्र में हुए राजपूत ढाबा संचालक हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या किसी अजनबी ने नहीं, बल्कि मृतक के परिचित ने की। चरित्र को लेकर उपजे शक ने एक युवक को इतना अंधा बना दिया कि उसने सुनसान नहर पुलिया पर अपने ही परिचित की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, शोभापुर निवासी 28 वर्षीय सचिन पुर्विया उर्फ राजपूत, जो एक ढाबा संचालक था, का शव पांजरा रोड स्थित रानी पिपरिया नहर पुलिया के पास मिला था। सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई राजू उर्फ राजकुमार पुर्विया की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

पढ़ें: दूषित पानी पर भड़का जनाक्रोश, यूथ कांग्रेस ने किया नगर पालिका का घेराव; सीएमओ कक्ष का गेट टूटा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस की जांच बुधनी के होलीपुरा निवासी विवेक गुर्जर तक पहुंची। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को मृतक के चरित्र को लेकर संदेह था। यही शक धीरे-धीरे उसके मन में नफरत और बदले की भावना में बदल गया। आरोपी ने पहले सचिन को विश्वास में लिया और बाइक पर बैठाकर रानी पिपरिया नहर पुलिया के सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने देशी पिस्टल से सचिन के सिर में बेहद करीब से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल देशी पिस्टल, टीवीएस मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें