फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram News: फेयरवेल पार्टी के नाम पर नियमों की उड़ाई धज्जियां, सड़कों पर छात्रों का खतरनाक स्टंट शो

Thu, 29 Jan 2026 09:27 AM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

जिले के सिवनीमालवा नगर में सांदीपनी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने फेयरवेल पार्टी के नाम पर कानून और सुरक्षा को खुलेआम ठेंगा दिखाया। सैकड़ों छात्र खुली जीप, कार और ट्रैक्टरों पर सवार होकर तेज डीजे की धुन पर शहर की मुख्य सड़कों से गुजरे। इस दौरान कई छात्राएं जीप के बोनट पर बैठी नजर आईं, तो कई छात्र वाहनों के बंपर, छत और बोनट पर लटककर जानलेवा तरीके से सफर करते दिखे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ छात्र ट्रैक्टर और जीप के बंपर पर लटककर नाचते रहे। इन खतरनाक हरकतों से न सिर्फ छात्रों की जान खतरे में पड़ी, बल्कि सड़क पर चल रहे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा भी दांव पर लग गई।

मामले पर सांदीपनी स्कूल के प्राचार्य ए.एस. राजपूत ने सफाई देते हुए कहा कि फेयरवेल कार्यक्रम स्कूल परिसर के अंदर ही आयोजित किया गया था और सड़क पर हुए घटनाक्रम की उन्हें जानकारी नहीं थी। हालांकि उन्होंने मामले को गंभीर मानते हुए कार्यक्रम रद्द करने और दोषी छात्र-छात्राओं को नोटिस जारी कर परीक्षा तक निलंबित करने की बात कही।

ये भी पढ़ें- आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा में विवाद, कथावाचकों को लेकर ये क्या बोल गए दामोदर यादव

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति ने इस घटना को नियमों का खुला उल्लंघन बताया और कहा कि फेयरवेल पार्टी के नाम पर इस तरह का प्रदर्शन पूरी तरह गलत है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर स्कूल और छात्रों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई के संकेत दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें