नर्मदापुरम शहर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कवायद तेज हो गई है। बुधवार को पर्यवेक्षकों ने पहुंचकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। जो जिला अध्यक्ष पद के दावेदार हैं उनको पर्यवेक्षकों ने फॉर्म दिए। इन्हें एकत्रित कर पीआईसीसी को भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस में नहीं थम रही गुटबाजी, भोपाल में संगठन सृजन बैठक में दो गुट आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे
बुधवार को पर्यवेक्षकों के आने की खबर लगते ही बड़ी संख्या में जिला अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों को लेकर होटल वाटिका पहुंचे। कांग्रेस के पर्यवेक्षक डॉक्टर अजॉय कुमार ने बताया कि 2025 से 2029 तक कांग्रेस महत्वपूर्ण अभियान चला रही है, जो अच्छे कांग्रेसी घर के अंदर कांग्रेस से नाराज होकर बैठे हैं, उन्हें दोबारा कांग्रेस पार्टी में लेकर आएगी। युवाओं को भी कांग्रेस पार्टी में जोड़ने का भरपूर प्रयास कर रही है। नाराज कांग्रेसियों के घरों पर पहुंचकर उन्हें समझा कर कांग्रेस में दोबारा लाया जाएगा। दोबारा उनके आने से कांग्रेस को पहले जैसी मजबूती मिलेगी। नर्मदापुरम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा हमें भेजा गया है। इस दौरान हम जिला अध्यक्ष के दावेदारों के साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- हाई कोर्ट में अंबेडकर की मूर्ति लगाने कांग्रेस करेगी चरणबद्ध आंदोलन, 25 को ग्वालियर में सामूहिक उपवास
अजॉय कुमार ने बताया कि सभी दावेदारों को एक फॉर्म दिया गया है। उस फॉर्म को भरकर सभी लोगों को हमें देना है। जो भी दावेदार हैं, वे सभी एक साथ दे सकते हैं या फिर अकेले भी दे सकते हैं। उन सभी फॉर्मों को जांच एवं स्थानीय नेताओं से बात कर जो भी जिला अध्यक्ष का दावेदार होगा। उसकी एक रिपोर्ट हम तीनों पर्यवेक्षक बनाकर पीआईसीसी को भेजेंगे। अंतिम फैसला कांग्रेस के उन वरिष्ठ नेताओं का होगा, जो जिला अध्यक्ष की चयन समिति में हैं। हम जिले की सभी विधानसभा में पहुंचकर रायशुमारी जिला अध्यक्ष के दावेदारों को लेकर लेंगे। क्योंकि कांग्रेस को आगामी समय के लिए हर विधानसभा में मजबूत करना है। इसलिये जिला अध्यक्ष भी मजबूत होना चाहिए। सभी पर्यवेक्षक बारीकी से कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओ को बातों को सुनकर ही अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को सौंपेंगे। जिला अध्यक्ष का चयन जिले में मजबूत पकड़, कार्यकर्ताओ में उसकी लोकप्रियता के आधार पर किया जाएगा।