फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस हफ्ते चरम पर पहुंचने वाली है सर्दी, 5 दिसंबर से नया सिस्टम होगा एक्टिव

मध्य प्रदेश में सर्दी इस हफ्ते चरम पर पहुंचने वाली है। हिमालयी क्षेत्र में 5 दिसंबर से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने के संकेत हैं। इसका असर प्रदेश में 6 और 7 दिसंबर को दिखेगा। उत्तरी दिशा से आने वाली बर्फीली हवाएं इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में सर्दी को और तीखा करेंगी। इससे पहले सोमवार-मंगलवार की रातें भी जमाने वाली रहीं। भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 7.2 डिग्री तक गिरा। राजगढ़ 8.5°, नौगांव 8.6°,कल्याणपुर-शाजापुर 8.7°, उमरिया 9.3° और रीवा 9.6° भी तेज ठंड की चपेट में रहे। दिन के तापमान में भी गिरावट जारी है। ग्वालियर में सुबह घना कोहरा, 500 से 1000 मीटर तक विजिबिलिटी रही। भोपाल और दतिया में भी दृश्यता 1,000 मीटर तक सीमित रही। पचमढ़ी में दिन का अधिकतम तापमान 22.6°, मलाजखंड 23°, शिवपुरी 24°, बैतूल 24.2°, नरसिंहपुर 24.4°, सिवनी 24.6°, धार 25.3°, रीवा 25.5°, छिंदवाड़ा 25.8°, उमरिया 25.9° रिकॉर्ड किया गया। बड़े शहरों में इंदौर 25.6°, भोपाल 26°, उज्जैन 28.4°, ग्वालियर 28° और जबलपुर में 26° रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें