मध्यप्रदेश में बीते दो दिन से हो रही भारी बारिश ने कई जिलों के हालात बिगाड़ दिए हैं। इंदौर में शुक्रवार को हुई बारिश ने बीते 62 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारी बारिश के चलते इंदौर से खंडवा का संपर्क टूट गया है। बुरहानपुर में ताप्ती नदी खतरे के निशान के आठ फीट ऊपर बह रही है, तो वहीं उज्जैन में शिप्रा नदी उफान पर होने से घाट पर बने मंदिर डूब गए है। उज्जैन, इंदौर, बड़वानी, बुरहानपुर में नर्सरी से लेकर 12वीं तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
लिंक पर क्लिक कर पढ़ें बारिश का लाइव अपडेट:
MP Weather Forecast Live: मध्यप्रदेश में आफत की बारिश जारी, इंदौर से खंडवा का संपर्क टूटा