मध्यप्रदेश में सर्दी लगातार तेज होती जा रही है। ग्वालियर सहित प्रदेश के 9 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। राज्य के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम 6.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे प्रदेश में न्यूनतम है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय क्षेत्र में एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस असर दिखा रहा है, जबकि उसके पीछे एक और सिस्टम आगे बढ़ रहा है। इन दोनों के प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिसके बाद ठंडी उत्तरी हवाएं मध्य प्रदेश की तरफ रुख करेंगी।