फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, लोगों ने की थी शिकायत

Fri, 05 Dec 2025 08:40 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के चैनपुरा में शराब पीकर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस दौरान उनका पैदल जुलूस भी निकाला गया, ताकि लोगों में इन बदमाशों की दहशत खत्म हो सके। रास्ते में अपराधियों से नारे लगवाए गए कि अपराध करना पाप है।

कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना के आधार पर सीता बावली बायपास से आरोपी टुंडा उर्फ आशिक पिता बाबू खान 24, रज्जाक पिता शेख इशाद खान 28 व जमील शाह पिता भूरे फकील शाह तीनों निवासी चैनुपरा को पकड़ा गया है। उन पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बता दें कि इन आरोपियों ने चैनपुरा में कन्याशाला के पास पहले शराब पी और फिर वार्ड की महिलाओं, पुरुषों को गालियां दी थीं और हथियार लहराए थे। इसका विरोध करने पर पवन पटेल पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। उसके बाद वार्ड के सैकड़ों लोगों ने हिंदू संगठन के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर विरोध जताते हुए अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। मामला दर्ज कर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी पकड़ लिया था और शेष आरोपी भाग निकले थे। जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें- आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के बयान पर अदालत ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी, 20 जनवरी तक पेश करने के निर्देश

सैकड़ों लोगों ने किया था प्रदर्शन
बुधवार सुबह आरोपियों ने शराब पीकर इलाके में हथियार लहराकर दहशत फैलाई थी। यह इनका रोज का काम हो गया था। इनकी शराबखोरी के चलते स्कूल जाने वाली छात्राएं और महिलाओं में काफी दहशत थी। तब एक युवक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया था। तब वार्ड के सैकड़ों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें