फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर के राजवाड़ा पर मना भारत की जीत का जश्न, छतरपुर की बेटी ने बजाया देश में डंका

इंदौर का राजवाड़ा पहली बार महिला विश्व कप के फाइनल में भारतीय जीत का गवाह बना। क्रिकेटप्रेमी इस बार महिला भारतीय टीम के सम्मान में राजवाड़ा पर एकत्र हुए और जीत का जश्न जोरदार तरीके से मनाया। हजारों की संख्या में लोग तिरंगे झंडे के साथ राजवाड़ा पर पहुंचे।  

रात 12 बजे राजवाड़ा पर पैर रखने की जगह नहीं थी। हर तरफ तिरंगे झंडे लहरा रहे थे और देशभक्ति के नारों से एक बार फिर राजवाड़ा गूंजा। इंदौर में भारत की जीत के बाद कुछ देर के लिए एक बार फिर दीपावाली मनी। चारों तरफ पटाखों की गूंज थी। राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में युवतियां भी पहुंची।  लोग नारे लगा रहे थे नारी शक्ति के सम्मान में, हम आए है मैदान में। मुबंई में बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ, लेकिन जैसे ही जीत का पल भारत की झोली में आया तो शहरवासी जश्न मनाने सीधे राजवाड़ा पर पहुंचे। कोई विश्व कप की प्रतिकृति के साथ नाच रहा था तो कोई राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर शहरवासियों का उत्साह वर्धन कर रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें