क्या मध्य प्रदेश में हैं कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी को जान का खतरा? क्या एमपी में चुनाव अभियान का शंखनाद करने जबलपुर आई प्रियंका गांधी को हैं जान का खतरा? आखिर जबलपुर में प्रियंका गांधी को किससे है जान का खतरा? भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी मिली थी जान से मारने की धमकी.... तो वहीं, अब प्रियंका को लेकर भी कुछ ऐसी ही ख़बरे सामने आ रही है। दरअसल, एमपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की पुलिस ने दावा किया है कि, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लेकर खतरे के इनपुट मिले हैं। पुलिस के इन दावों के बाद अब कांग्रेस भी हुई एक्टिव! ...तो ऐसे में आइए हम आपको बताते है, कैसी होगी प्रियंका गांधी की सिक्योरिटी और उनकी सुरक्षा को लेकर एमपी पुलिस ने क्या इंतजाम किए हुए हैं...