भाजपा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों की संख्या कम हुई है, लेकिन निजी तौर पर पार्टी में सिंधिया का कद व पूछपरख बढ़ी है। समर्थक मंत्रियों और विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र में भी सिंधिया की सभाएं हुईं, लेकिन चुनाव परिणाम सिंधिया समर्थक नेताओं के लिए निराशाजनक रहे।