मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है, राज्य में राजनीतिक सरगरमी भी तेज होती जा रही है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ही बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही हैं। वहीं, अब एमपी चुनाव में हमास और फलस्तीन की भी एंट्री हो गई है।