चुनाव सिर पर हैं और बीजेपी में फूट साफ दिखाई दे रही है। मध्यप्रदेश में बीजेपी के नेता हाई कमान से नाखुश नजर आ रहे हैं। प्रदेश की जानी मानी बीजेपी नेता और सोशल वेलफेयर चीफ पद्मा शुक्ला ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्होंने प्रदेश के राज्यमंत्री संजय पाठक पर कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि राजस्थान में भी बीजेपी विधायक और जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने पार्टी छोड़ने का एलान किया था। अब मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओं के बागी सुर पार्टी के लिए मुसीबत का सबब बन सकते हैं।